गोंडा: कड़ाके की ठिठुरन ठण्ड व सर्द हवाओं से गरीब तबकों के लोगों को ठण्ड से निजात दिलाने के लिए रविवार को बभनान कस्बे के निकट विनायक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज ढढौवा मेहनियां में भाजपा विधायक प्रभात वर्मा के द्वारा गरीबों में कम्बल वितरण किया गया।
विधायक प्रभात वर्मा ने झगरू, सुनीता, गुरचरण, रामकिशोर, शकुंतला सहित 65 लोगों में कंबल वितरित किया।वितरण समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक रामकुमार कमलापुरी वअंबिका वर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि हम लोगों के छोटे छोटे प्रयासों से किसी जरूरतमंद को बहुत बड़ी राहत मिल सकती है। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर आयोजक रामकुमार कमलापुरी ने सराहनीय कार्य किया है । भाजपा के मंडल प्रभारी छपिया अजय तिवारी ने कहा कि सभी जनसंगठनों व समाजसेवी संस्थाओं को आगे बढ़कर ऐसे कार्यों को करना चाहिए।कार्यक्रम को प्रबंधक रामकुमार कमलापुरी,प्रिंस कुमार, राधेश्याम कमलापुरी, रामचंद्र वर्मा आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन गयालाल यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधान विष्णु प्रताप सिंह, अजय कुमार, जनार्दन वर्मा, अमित सिंह, फूलचंद वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ