Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :यहाँ होने वाला है भव्य आयोजन ,रूपरेखा को लेकर हुई आयोजन समिति की बैठक


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। स्वामी विवेकानन्द जयंती पर 12 जनवरी को शहर में राम  कृष्ण स्वामी विवेकानंद भाव प्रचार समिति द्वारा आयोजित युवा दिवस को धूम धाम से मनाने के लिए रविवार को सावित्री विद्या विहार इंटर कालेज में आयोजन समिति की बैठक हुई। 
बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अशोक शुक्ल ने किया। बैठक में आयोजन समिति ने तय किया  कि कार्यक्रम अब स्टेडियम की जगह सावित्री विद्या विहार स्कूल में आयोजित किया जाएगा। बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कैलाश नाथ दुबे ने कहा कि कार्यक्रम में 12 जनवरी को प्रातः 10 बजे शोभा यात्रा का आयोजन जीआईसी से सावित्री विद्या विहार तक किया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द वेशभूषा प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों की भाषण प्रतियोगिता, भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता तथा विवेकानन्द जी पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।  आयोजन में शोभा यात्रा के आयोजन की व्यवस्था विवेक मिश्र, अनुराग शुक्ल, पेंटिंग प्रतियोगिता की जिम्मेदारी डॉ नवीन सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, भाषण प्रतियोगिता की जिम्मेदारी डॉ सर्वेष्ट मिश्र, तथा क्विज प्रतियोगिता की जिम्मेदारी कर्नल केसी मिश्र को ढ़ी गयी। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की नव गठित कमेटी का पदभार ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया है। बैठक में धीरेंद्र शुक्ल, अशोक शुक्ला, जगदीश प्रसाद मिश्र, प्रह्लाद मोदी, अवधेश त्रिपाठी , जनार्दन पांडेय, महेश शुक्ल, जेपी त्रिपाठी, डॉ नवीन, सौरभ तुलस्यान, डॉ सर्वेष्ट मिश्र, पंकज त्रिपाठी, प्रशांत पांडेय, अनिल पांडेय, हरीश , सरोज मिश्र, भावेश पांडेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे