बहराइच नही लग पा रहा है दलाली के खेल पर अंकुश गोपनीय रूप से अस्पताल सुरक्षा कर्मी कर रहे है दलालो की मदद।
![]() |
दलाली के इस गन्दे खेल में अस्पताल में तैनात कुछ बड़े चेहरे है शामिल जो दे रहे है दलाली को बढ़ावा।
![]() |
बहराइच जिला अस्पताल में चौबीस घण्टे जारी रहता है दलाली का खेल
![]() |
बहराइच जिला अस्पताल में दिन रात दलाली का गंदा खेल जारी है बर्षो से जमे दलाल अस्पताल में आये मरीजो का जमकर शोषण कर रहे है दिखावे के नाम पर कभी कभार टीम बनाकर अस्पताल प्रशाशन जांच तो जरूर करता है लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात की तरह ही नजर रहे है। जिला अस्पताल के कोने कोने में ये दलाल मरीज व तीमारदारों पर पैनी नजर बना कर रखते है जो मरीज इनके जाल में फंसा उसकी जेब ढीली होनी तय है। बेहतर चिकित्सीय सेवा व जाँच के नाम पर दलाल मरीजो को बरगला कर जिला अस्पताल के आस पास व गलिये में चल रहे प्राइवेट नृसिंगहोमो में पहुंचा देते है दलाली की इस घिनौने खेल में कुछ चिकित्सको व अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की मिली भगत से दलाली का पेशा फल फ़ूल रहा है। यही नही अस्पताल के अंदर सभी वार्डो में दलालो द्वारा मरीज को ठीक से डाक्टरो को दिखाने के नाम पर भी मरीज व तीमारदारों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला जा रहा है।सबकुछ अस्पताल के जिमेदारो के संज्ञान में होने के बावजूद अनजान बनने का ढोंग किया जा रहा है।यही नही अस्पताल के विश्वस्त सूत्रों की माने तो अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड भी इस दलाली के गंदे खेल में पूरी तरह संलिप्त है और दलालो को ये गार्ड अस्पताल से मरीज बरगला कर बाहर नर्सिंग होम तक पहुचाने में पूरी सुविधा मुहैय्या कराते है ऐसे में अस्पताल प्रशाशन के अधिकारी,कर्मचारी सुरक्षा गार्ड व दलालो के इस चक्रव्यूह को भेदना बहुत आसान नही है।इस सम्बंध में कई बार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अवगत कराया गया लेकिन आश्वाशन पर आश्वाशन और तारीखों पर तारीखे मिलती रही लेकिन कार्यवाही नही हुई।
आखिर जिला प्रशाशन के बड़े जिम्मेदार अधिकारियों की चौकस आंखे इन दलाल रूपी भेडियो का शिकार कर पाएंगीं भी की नही ये तो आने वाला समय तय करेगा।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ