Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कड़ाके की ठण्ड व कोहरे के प्रकोप को देखते हुए कक्षा 8 तक के विद्यालय इस दिन तक रहेंगे बन्द


शिक्षक विद्यालय में रहेंगे मौजूद-बीएसए
शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़।  कड़ाके की ठण्ड व शीतलहर के चलते तापमान में हुई भारी गिरावट व  कोहरे के प्रकोप को देखते हुए कक्षा 1से 8 तक के सभी विद्यालय 09 जनवरी तक बंद रहेगे।
           बतादें कि डीएम के निर्देश पर बीएसए बीएन सिंह ने ठण्ड व कोहरे के चलते 07 जनवरी तक स्कूलों को बंद किये जाने के निर्देश दिए थे। बीएसए ने कहा है कि 09 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों सहित सभी प्रकार के मान्यता प्राप्त नर्सरी व कान्वेंट स्कूल बंद रहेंगे।उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों से आदेश का कड़ाई के साथ पालन किये जाने के निर्देश भी दिए है। बीएसए ने कहा है कि विद्यालय में शिक्षक मौजूद रहकर स्वेटर वितरण की कार्यवाही हेतु विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक सुनिश्चित कर स्वेटर वितरण की रूप रेखा तय करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों को स्वेटर वितरण की प्रक्रिया को भी गतिमान रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे