Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वड़ोदरा मैराथन में उमड़ा प्रतिभागियों का जनसैलाब




गुजरात:ऐतहासिक और सांस्कृतिक नगरी वड़ोदरा में आज इंटरनेशनल मैराथन का आयोजन हुआ जिसमे करीब एक लाख से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर इतिहास रच दिया!


सुबह करीब सात बजे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और खेलमंत्री ईश्वर सिंह पटेल ,वड़ोदरा मैराथन की चेयरपर्सन तेजल अमीन ,एफ जी आई की पूर्व चेयर पर्सन गीता गोराडिया ने फ्लैग आफ कर ४१,२१,१० और ५  किलोमीटर के प्रतिभागियों को रवाना किया !

वड़ोदरा इंटरनेशनल मैराथान को  हिंदुस्तान के दूसरे सबसे बडे मैराथन का दर्जा हासिल है और इस साल इसकी तैयारिया महीनो पहले से शुरू हो गयी थी ,कार्पोरेट जगत की नामी कम्पनियों एलेम्बिक , ज्योति लि, ज्वेल  कंज्यूमर केयर प्रा लि, और बैंक ऑफ़ बरौडा, समाज सेवी संस्थाये,स्कूल कालेज और बहुत सारे प्रतिष्ठानों ने हिस्सा लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया!


कार्यकर्म का संचालन रीमा और उनके सहयोगियों ने कुशलता से किया! टार्च  ऑफ़ सेवा  रन गीता  गोराडिया  की अगुवाई  में सम्पन्न  हुआ !

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वड़ोदरा की सांसद रंजना भट्ट, मेयर भरत डांगर,विधायक गण योगेश पटेल,मधु श्रीवास्तव, शैलेश मेहता ,मनीषा वकील ,सीमाबेन मोहिले ,जितेन्द्र सुखाडिया, के साथ साथ वड़ोदरा मैराथान के को –चेयर पर्सन समीर खेरा, उद्योगपति शुरुद गोरडिया, बी सी सी आई के चेयरमैन नीलेश शुक्ला, किरन दयातर,निमेश शाह,नवीन शर्मा,रितेश पटेल ,रमेश पादी, भूमिका,पायल ,रेणुका,शिल्पी,हर्षद पटेल,संतोष पाटिल,दीपक साधू,मेहता,वीरेन्द्र शर्मा,सुकेतू शाह,पराग शाह,विनय गाँधी जिगर सोनी,माला तिवारी ,धवलशाह, श्रुति शाह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!



संतोष तिवारी

जर्नलिस्ट वड़ोदरा गुजरात

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे