Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सामाजिक समरसता के लिए लड़ेगी समाजवादी पार्टी: अखिलेश





पत्रकारों से हुए मुखातिब पूर्व सीएम, सरकार को घेरा

लखनऊ । दरअसल विकास का रास्ता ही खुशहाली का रास्ता है।आज बड़ा मुद्दा यही है कि समाज कैसे एक हो?समाजवादी पार्टी सामाजिक समरसता के लिए लड़ेगी ।सत्ताधारी दल ने समाज में जाति धर्म के आधार पर ज़हर घोल कर राजनीति करने का काम किया है।अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय मे सपा राष्ट्रीय पार्टी कैसे बने हम लोग इसके लिए प्रयासरत हैं?मीडिया के सहयोग से देश का लोकतंत्र मज़बूत करेंगे ।उक्त बाते समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को पत्रकारों से मुखातिब हुए । होटल ताज में आयोजित कार्यक्रम अखिलेश यादव ने कही ।उन्होने कहाकि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ बीजेपी अन्याय कर रही है।इस दौरान उन्होने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए इमारतों पर भगवा रंग, स्वेटर, किसानों के मुद्दे पर ​अखिलेश ने योगी सरकार पर जमकर घेरा और सरकारी इमारतों का रंग भगवा किए जाने पर अखिलेश ने योगी पर तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि बिल्डिंग का रंग बदलने से कुछ नहीं होगा।विकास करो तभी लोग खुश होंगे। तब जनता के चेहरे का रंग बदलेगा।वहीं मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि नेता जी जहां से चाहें, वहां से चुनाव लड़ें।हम सब उनका प्रचार करेंगे।
इस दौरान अखिलेश ने मांग की कि सर्दी से जिन लोगों की जान गई है।उन लोगों को  प्रदेश सरकार  5 लाख रुपए की मदद  दे।योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि दिल बड़ा होना चाहिए। इस सरकार को कहना चाहिए कि पुरानी सरकार के काम हम आगे बढ़ा रहे हैं।उन्होंने फिर दोहराया कि कानून व्यवस्था के लिए हमने काम किया।1090 और डायल 100 दिया।सरकार ने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया।उन्होने कहा कि सरकार सैफई की तर्ज पर गोरखपुर महोत्सव कर रही है।वहीं नोएडा अंधविश्वास पर अखिलेश बोले कि नोएडा  जाने का असर अभी बाकी है।अखिलेश ने कहा कि हमने तस्वीरों में देखा है कि मुख्यमंत्री बटन नहीं दबा पाए।बीजेपी ने 5 लाख नौकरी का वादा किया और विज्ञापन हजारों का निकाला था ।उन्होंने कहा कि किसानों को धान की कीमत मिली नहीं, और आलू किसान बर्बाद हुआ है ।किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई  है ।इस सरकार में सबसे ज़्यादा किसान आत्महत्या कर रहें हैं ।उन्होंने  कहा कि कम से कम नई आलू रखने खरीदने का ही इंतेज़ाम सरकार कर दे।सरकार ने आलू खरीदा होता तो विधान सभा के सामने कैसे आलू आता?सरकार के सूचना तंत्र ‘एलआईयू’ और पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। आलू के मुद्दे पर सरकार को किसानों से बात करना चाहिए।उन्होंने कहा कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उसके करोड़ों सदस्य हैं।सभी ने मिलकर भी स्वेटर बुना होता तो आज सबको स्वेटर मिल गया होता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे