अमरजीत सिंह
फैजाबाद: क्षेत्र मे आज उप मुख्यमन्त्री दिनेश शर्मा ने शुजागंज मे राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्द्यालय का दीप प्रज्ज्वलित एवं बटन दबाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया बीस लाख रुपए स्कूल के लिए पहले ही दिया जा चुका है जिससे क्षेत्र वासियों के चेहरे खिल उठे। उप मुख्यमन्त्री दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सडक बिजली पानी गांव मे ही मुहैया होगा ताकि किसान का बेटा शहर की तरफ नौकरी के लिए न जाए गन्ना किसानो का भुगतान 93 प्रतिशत हो चुका है किसानो को बर्बाद नही होने दिया जाएगा जिससे किसानो की आमदनी 2022 तक दोगुनी हो जाएगी पूंजी निवेश के लिए सरकार हमारी कार्य कर रही है बडे उद्द्योग पतियों को निवेश के लिए आमन्त्रित किया जा रहा है जिससे पांच साल मे पांच लाख लोगों को रोजगार से जोडा जाएगा जो पद रिक्त है उनको भरा जा रहा है महिला सुरक्षा के लिए हमारी सरकार कटिबध है नकल विहीन परिक्षा के लिए हमारी सकार सीसीटीवी कैमरा परिक्षा कक्ष मे लगवा रही है जिससे नकल विहीन परिक्षा हो सके यह पाप हम नही होने देगे और पढाई का स्तर भी सुधर सके। प्रधान मन्त्री मुद्रा लोन कल कारखानो के लिए आवेदकों को दिया जा रहा है हम केवल उदघाटन करने नही आते है बीस लाख रुपए स्कूल के लिए पहले ही दिया जा चुका है । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जब से शिक्षा मन्त्री का कार्य भार ग्रहण किया है तब से निरन्तर शिक्ष मे सुधार हो रहा है पूरे उत्तर प्रदेश मे एक ही पुस्तक लागू की जाएगी वहीं विधायक रुदौली राम चन्द्र यादव ने कहा कि घाघरा के किनारे कोई भी इस तरह का विद्द्यालय नही था इस शिलानियास से क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढेगा शिक्षा एक पुनीत कार्य है भविष्य मे यह विद्द्यालय इण्टर कालेज व डिग्री कालेज भी बनेगा ।इस मीटिंग का संचालन अजित प्रताप सिंह व अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने किया इस मीटिंग मे बीकापुर विधायक शोभा सिंह खुन्नू पाण्डेय शिव कुमार आशीष शर्मा प्रहलाद चंद्र गुप्ता बुद्धू सिंह राम भोला तिवारी राजेश गुप्ता रामजी गुप्ता राज किशोर सिंह बुधराम राजपूत विनायक गुप्ता ताजउद्दीन उर्फ पप्पू कम्लेश यादव कुल्दीप सोनकर खुर्शेद राम प्रेस यादव उबेद धीरेंद्र वर्मा आनंद गुप्ता रामराज लोधी सहित बडी संख्या मे कार्यकरता व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही इस अवसर पर शहीद राम अचल की पत्नी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ