Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैज़ाबाद:जरूरतमन्दों को मिला कम्बल तो वे दिखे ख़ुश


 वासुदेव यादव
 फैज़ाबाद। भीषण ठंड एवं कपकपाती ठंड से गरीबों को राहत दिलाने के लिए जमथरा घाट स्थित राम जानकी मंदिर के परिसर में जरूरतमंदों ग़रीबो निराश्रित को कंबल का वितरण किया गया । जिससे उनके चेहरे पर काफी खुशी व मुस्कान दिखी। 
    मुख्य अतिथि भाजपा महा नगर अयोध्या के जनप्रिय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रहें। उन्होंने अपने हाथों से सभी गरीबों को कंबल वितरण किया।  इस दौरान श्री गुप्ता ने कहा कि सबका साथ सबका विकास भाजपा का लक्ष्य हैं।  हर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान व खुशी लाना भाजपा का उद्देश्य हैं।  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश आज विकास की ओर आगे बढ़ रहा है । अयोध्या का समुचित पूरा विकास व जरूरतमंदों को सरकारी योजना का लाभ दिलाया जा रहा है, ताकि हमारा महानगर अयोध्या आदर्श नगर बने।
  इस कंबल वितरण में समारोह में विशेष योगदान तारापुर रजौली की शिव कुमारी सिंह , बाबा केसरी दास , ई यल बी सिंह, अयोध्या मानस भवन ट्रस्ट के प्रबंधक ध्रुव राज सिंह, रुपाली सिंह , व अभिषेक  का विशेष योगदान रहा। 
   यहां पर कंबल पाकर गरीबों जरूरतमंदों असहायों निराश्रित विधवाओं को ठंड से काफी राहत मिली।  इस हाड़ कपकपाती भीषड़ ठंड के सर्द मौषम में जरूरतमंदों को कंबल व वस्त्र वितरण से पुनीत कोई काम नहीं हो सकता है ।
   इस कंबल वितरण के दौरान अन्य विशेषजन व आसपास के लोग काफी संख्या में शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे