सुल्तानपुर। (यूपी). NH 56 पर एक तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिलाओं को गम्भीर चोटें आई। इनमें से एक महिला की मौके पर मौत हो गई तो दूसरी की सीएचसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं बाइक चालक को इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।
चांदा थाना क्षेत्र का मामला
जानकारी के अनुसार हादसा चांदा थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के कोइरिपुर कस्बा निवासी मनीष जायसवाल की पत्नी निशा अपने देवर सतीश और पड़ोस की एक महिला मनीषा के साथ बाइक से चांदा कस्बे दवाई लेने जा रही थी। सतीश बाइक लेकर जैसे ही कालिकागंज के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही एक तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।
चालक ट्रक छोड़कर फरार
ट्रक की ज़ोरदार टक्कर से सतीश बाइक को संभाल नहीं सका और दोनों महिलाओं समेत सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान ट्रक निशा को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया, जिससे निशा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सतीश और मनीषा बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीण दोनों घायलों को इलाज के लिये सीएचसी लेकर जा रहे थे के मनीषा ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
ग्रामीणों ने निकाला ट्रक पर गुस्सा
उधर हादसे से गुस्साए ग्रामीण आनन-फानन में जमा हो गए। उन्होंंने अपना गुस्सा गुस्सा ट्रक पर उतारते हुए ईंट पत्थरों से ट्रक को छतिग्रस्त कर दिया। सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश की जानकारी पर चांदा पुलिस सतर्क हो उठी और मौके पर पहुंच कर गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ