डॉ ओपी भारती
गोण्डा (वजीरगंज):- वजीरगंज क्षेत्र के चंदापुर के ओझापुरवा में दबंगो द्वारा निर्माणाधीन शौंचालय गिराने के मामले में पुलिस ने पीड़ित समेत आरोपी को शान्तिभंग के आशंका में चालान कर दिया। पीड़िता भूपराजी पत्नी शिववरदान ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिले शौचालय का निर्माण करा रही थी। जिसे विपक्षियों ने ढहा दिया था। पीड़िता ने न्याय के लिए थाने पर तहरीर दी थी। पुलिस ने समझौते के लिए दोनो पक्षों को थाने पर बुलाया था। समझौता न होने पर दोनों पक्षों का चालान कर दिया। पीड़ित ने बताया उसने नुकसान के भरपाई के लिए पुलिस से गुहार की थी। किन्तु पुलिस ने उल्टे उसका भी चालान कर दिया। शौचालय ढहाने के बाद उसके सामने समस्या है कि निर्माण कैसे करायेगी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों को सुलह समझौता कराने का प्रयास किया गया, नही मानने पर दोनों पक्षों का चालान किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ