Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सूबे में कानून व्यवस्था की स्थित दयनीय :राजबब्बर


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंकुर वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को बड़े बन तिराहे के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। राज बब्बर ने युवाओं का आवाहन किया कि वे अन्याय और अराजकता के विरूद्ध जनहित में रचनात्मक आन्दोलनों का सिलसिला जारी रखें।
कहा कि उत्तर प्रदेश के संत की सरकार में समस्याओं का मकडजाल बढता ही जा  रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है और रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं। अमीरी, गरीबी के बीच खाई गहरी होती जा रही है। ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। वे सड़क मार्ग से मऊ में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का स्वागत करने वालों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  राम मिलन चतुर्वेदी, जगनरायन आर्य,  विपिन राय, युवा कांग्रेस के सचिन शुक्ल, वशिष्ठमनि दूबे,  संदीप श्रीवास्तव, अर्जुन कन्नौजिया, विश्वनाथ चौधरी, रामधीरज चौधरी, दुर्गेश त्रिपाठी, पवन वर्मा, के.एन. पाठक, विनय विश्वकर्मा, सन्तोष भारद्वाज, कौशल त्रिपाठी, शरद पाण्डेय, सुनील शुक्ल, रामवृक्ष कन्नौजिया, विक्रम चौहान, गंगा मिश्र, बजरंगी शुक्ल, फैज अहमद, मो0 सलीम, अंकुर श्रीवास्तव, रंजीत चौहान, सूरज गुप्ता, अतीउल्ला, मो. जलील, शुभम श्रीवास्तव, रोहन श्रीवास्तव, पिन्टू बाबा, अभिषेक श्रीवास्तव, मोहन श्रीवास्तव, राम प्रसाद चौधरी, राकेश पटवा, लवकुश गुप्ता, आलोक गुप्ता, राजेश यादव, सन्नी भारद्वाज, सुनील कुमार, सूरज भरद्वाज, मनोज भरद्वाज के साथ ही अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे