Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:स्वामी विवेकानन्द जयंती पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। स्वामी विवेकानन्द जयंती पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम शहर केे होटल महारानी सभागार में आयोजित किया गया। राम कृष्ण स्वामी विवेकानंद भाव प्रचार समिति द्वारा विविध कार्यकमो का उद्धघाटन नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्र ने किया। नपाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कहा कि विवेकानद जी ने जो ऐतिहासिक कार्य किया वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरो में अंकित है। युवा स्वामी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर  देश और समाज के वाहक बनें। कहा कि स्वामी विवेकानन्द का जीवन देश को समर्पित रहा, वे गरीबों में देवता के दर्शन करते थे। 
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सावित्री विद्या विहार की शिखा यादव प्रथम, इंडियन पब्लिक स्कूल के सहर्ष तथा बालिका विद्या मंदिर की स्तुति सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।  भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्यालय की शिवांगी पांडेय ने प्रथम, जीजीआईसी की रश्मि सिंह द्वितीय तथा सावित्री विद्या विहार की अंशिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पांडेय गर्ल्स की आकांक्षा ने प्रथम, उर्मिला एजुकेशन की सोनम सिंह ने द्वितीय तथासेंट्रल अकेडमी के शिवांग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान  सावित्री विद्या विहार के बच्चो ने तथा सरस्वती बालिका विद्यालाय की टीम ने तृतीय स्थान   प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सौरभ तुलस्यान, भाषण प्रतियोगिता की जिम्मेदारी डॉ सर्वेष्ट मिश्र,रूप सज्जा प्रतियोगिता का संयोजन  अंकित गुप्ता व अभिनव पांडेय तथा भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता की जिम्मेदारी कर्नल केसी मिश्र  और राजकुमार अग्रवाल ने निभाई। निर्णायक मंडल में योगेश शुक्ल, विवेकानंद मिश्र, सबीहा मुमताज, अंजू, साल्वी सिंह शामिल रहे।  
कार्यक्रम के समापन समारोह में सभी प्रतिभागी बच्चो और अतिथियो को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल रिटायर शिव कुमार जायसवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भारत ही नही दुनिया के सिरमौर है और उनके सिद्धान्तों को हम स्वीकर कर अपने देश के गौरव को बढ़ा सकते हैं। मुख्य वक्ता के रूप में संघ के प्रांत सह प्रचारक सुभाष जी  ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनााने हेतु हमे विवेकाननंद जी के विचारो को अपने व्यवहार में लाना होगा। उन्होने स्वामी विवेकानंद जी के विचारो की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।  कार्यक्रम अध्यक्ष  राजेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि र्ह्य युवा श्रेष्ठ नागरिक बने और देश का गौरव बढ़ाएं। कार्यक्रम का संचालन विनोद उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कर्नल केसी मिश्र, जगदीश मिश्र,  कैलाश दुबे, राजेन्द्र नाथ तिवारी, महेश शुक्ल, अखिलेश दुबे, पुष्कर मिश्र, डॉ अरविंद मिश्र, राकेश दुबे,  विवेक मिश्र, जिप्पी शुक्ल, जेपी तिवारी, धीरेंद्र शुकल्, विनय शुक्ल, नीलम सिंह, शिवा त्रिपाठी, डॉ सर्वेष्ट मिश्र, सौरभ तुलस्यान, अभिनव उपाध्याय, अंकुर वर्मा, पंकज त्रिपाठी, बृहस्पति पांडे, भावेश पांडेय, योगेश शुक्ल, अनुराग शुक्ल, हरीश त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, विवेकानद मिश्र, महेंद्र त्रिपाठी, रुचि तुलस्यान,  सहित अन्य मौजूद रहे।        
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की नव गठित कमेटी का पद भार ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें संरक्षक कर्नल केसी मिश्र, अध्यक्ष जगदीश मिश्र, उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी,महा सचिव कैलाश दुबे, कोषाध्यक्ष राम चन्द्र यादव सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे