सुनील उपाध्याय
बस्ती । ग्राम प्रधान पद से राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा विधायक दयाराम चौधरी का 64 वां जन्म दिन पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने संकल्पों के साथ मनाया। शुक्रवार को विधायक दयाराम चौधरी के प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने डमरूआ स्थित वृद्धा आश्रम में माताओं में फल, मिष्ठान्न वितरित करते हुये दयाराम चौधरी के सुखद दीर्घायु जीवन की कामना किया। इसी कड़ी में वृद्धा आश्रम परिसर में पौध रोपित किया गया।
इसके साथ ही साऊंघाट, डमरूआ में कार्यक्रम आयोजित कर दयाराम चौधरी का जन्म दिन मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि दयाराम चौधरी जमीनी नेता है और उन्होने 64 वर्ष पूरे कर लिये। उनसे जनपद को बहुत आशायें हैं। निश्चित रूप से वे इस पर खरा उतरेंगे।
भाजपा विधायक दयाराम चौधरी के जन्म दिन पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र, नगर मंत्री रमेश गुप्ता, सत्येन्द्र पाण्डेय, आच्चिदानंद मिश्रा, अजय चौहान, अनिल पाण्डेय, उमाशंकर चौधरी के साथ ही अनेक भाजपा नेता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ