Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पोस्टरवार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दस सिर वाले रावण के रूप में दर्शाया और राहुल गांधी को .....



अलीम खान 
अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों में पार्टी की कमान आने के बाद से उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में पोस्टर वार की बाढ़ आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अमेठी में पहली बार सोमवार से राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर होंगे, उनके दौरे से ठीक पहले यहां एक वर्कर ने पोस्टर्स में राहुल गांधी को भगवान राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दस सिर वाले रावण के रूप में दर्शाया  है।

2019 में आएगा राहुल राज रामराज
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को राहुल गांधी पहली बार 15 और 16 जनवरी को अमेठी दौरे पर पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी के स्वागत में यहां कांग्रेसियों ने जमकर तैयारी की है,  इस बीच गौरीगंज के युवा नेता अभय शुक्ला उर्फ रिज्जू ने राहुल को भगवान राम के अवतार के रूप में दर्शाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दस सिर वाले रावण का रूप दिया गया है। यह पोस्टर अमेठी के गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर लगाया है। पोस्टर में धनुष-बाण लिए राहुल गांधी दिख रहे हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी दस सिर के साथ रावण के रूप में दिख रहे हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि राहुल रूप में भगवान राम का अवतार 2019 में आएगा राहुल राज रामराज।

दिसम्बर में लगे पोस्टरो में राहुल को बताया गया था अर्जुन अवतार और परशुराम का वंशज
इससे पूर्व 15 दिसम्बर और 18 दिसम्बर को भी अमेठी में राहुल गांधी के पक्ष में पोस्टर लगाये गये थे। ये पोस्टर अमेठी के तिलोई विधानसभाओं क्षेत्र के सिंहपुर ब्लॉक के कांग्रेसी नेता अभिषेक वाजपेई ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र में पोस्टर लगवाये थे।  पोस्टर में राहुल गांधी को अर्जुन अवतार एवं युग पुरुष का टाइटल दिया गया है। उक्त पोस्टर में राहुल गांधी के साथ उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी की भी फोटो लगी है।  
वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता गोपी वाजपेई और उनके बेटे अभिषेक वाजपेई ने राहुल को शिव भक्त, जनेऊधारी और भगवान परशुराम का वंशज बताया था। वायरल पोस्टर में राहुल गांधी के साथ उनके पिता स्व राजीव गांधी, मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी और कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी की फोटो लगाई गई थी।



बीजेपी ने कहा- अमेठी में होगी जीत

वायरल हुए इस पोस्टर के बाद बीजेपी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय ने कहा- "कांग्रेसी लिख कुछ भी लें लेकिन अमेठी में 2019 में कमल खिलकर ही रहेगा।"  वहीं, कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा- "बीजेपी सपने देख रही है अमेठी और यहां के लोग गांधी परिवार से रिश्ते फायदे के लिये नहीं जुड़े हैं।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे