Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:आचार्य एकादश ने पुरातन छात्र एकादश को हराकर जीता मैंच


ख़ुर्शीद खान
सुलतानपुर।सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्द नगर में आज समरसता दिवस पर पुरातन छात्र एकादश एवं आचार्य एकादश के मध्य एक सीमित ओवर का प्रीमियम लींग क्रिकेट मैंच खेला गया, जिसमें आचार्य एकादश ने सात विकेट से मैंच जीत लिया। 
आगे पढ़ें पूरी खबर
विद्यालय परिसर में आयोजित मैंच का टाॅस पुरातन छात्र एकादश जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 66 रन बनायें, जिसमें सर्वाधिक 11 रन रविकांत ने बनाये। वहीं आचार्य एकादश की ओर से सर्वाधिक 13 रन शरद श्रीवास्तव ने बनाकर मैंन आॅफ द मैच घोषित किये गये। विद्यालय के प्रबन्धक सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्र, डाॅ. पवन सिंह ने विजेता टीम के कैप्टन सहित उप विजेता टीम के कैप्टन प्रणीत बौद्धिक को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। मैच का कमेंट्री पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने किया तथा स्कोरर शारीरिक आचार्य विवेकानन्द यादव रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे