सुनील गिरी
हापुड। मंगलवार को तहसील चौराहे पर उस समय हड़कम्प मच गया जब सैकड़ों वकीलों ने हड़ताल कर तहसील चौपला जाम कर दिया। वकीलों के हंगामे से वाहनों की लंबी कतार लग गई। गाजियाबाद कचहरी प्रागण में लगी बाबा साहेब डॉ0 अम्बेडकर की मूर्ति खंडित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की बारएसोसियेशन के अधिवक्ताओ ने कचहरी की हडताल कर तहसील चोैराहे पर जमकर प्रर्दशन कर नारेबजी की।
अधिवक्ताओ ने मुख्यंमत्री को समबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपकर बताया की बीती सोमवार की रात गाज़ियाबाद कचहरी परिसर में लगी मूर्ति को कुछ असमाजिक लोगो ने खण्डित कर दिया था जिसको लेकर आज हापुड बार एसोसिएशन के आवाहन पर अधिवक्ता तहसील चौराहे पर पहुँच कर हंगामा करने लगे और जमकर नारेबाजी करते हुए घटना की निंदा की व मांग की मूर्ति को खडिंत करने वालो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भजने की मांग कर 24 घण्टे के अन्दर नई प्रतिमा लगवाने की मांग की । अन्यथा हापुड के अधिवक्तागण आदोलन व किसी भी प्रभावी व सक्षम कार्यवाही के लिये बाध्य होगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रसाशन व सरकार की होगी। नारेबाजी की बाद में सूचना पर पहुँचे एसडीएम को अधिवक्ताओ ने एसडीएम को ज्ञापन सौपा और आश्वासन के बाद जाम खुलवाया। जिसमे बारअध्यक्ष यूसूफ कुरैशी, सचिव भोपाल सिह शिशौदिया, एडवोकेट अनिल आजाद, रमेश चन्द्रा, सुशील आजाद, मौ0बिलाल, पुरूषोत्तम वर्मा, संजय कंसल, राजीव शर्मा, लोकेश केन, दिनेश कुमार, दिपक कुमार, आदि मौजूद रहे। वही गाजियाबाद मे कचहरी परिसर मे डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा खडिंत करने पर बहुजन मुक्ति पार्टी ने भी निंदा की व आरोपीयो के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।
![]() |
| प्रदर्शन करते अधिवक्ता |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ