सुनील गिरी
हापुड़ । जनपद की सीमा के सटे धीरखेड़ा स्थित एक जूते की फैक्ट्री में मंगलवार की दोपहर मे आग लगने से हड़कंप मच गया और फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गयी। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर निकले और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लेकिन घंटो की मस्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पा सके। जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो मेरठ हापुड़ दमकल विभाग को सुचना दी गयी मौके पर पहुंची हापुड़ दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में भीषण आग में लाखो रूपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आपको बता दें कि हापुड़ मेरठ सीमा से सटे धीरखेड़ा इंड्रस्टील एरिया में एक माधव जूता फेक्ट्री है और रोज़ की तरह कर्मचारी फैक्टरी में काम कर रहे थे अचानक फेक्ट्री के सेकेंड फ्लोर में किसी अज्ञात कारण से आग लग गई और धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई कर्मचारी ने फेक्ट्री मालिक को सूचना दी और फायर विभाग को भी सूचना देकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन आग पर काबू नही पाया गया लेकिन दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुँच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी काफी मकतशक के बाद आग पर काबू पाया गया वही अभी तक क्लियर नही हो पाया है कि नुकसान कितना हुआ है बताया ये भी जा रहा है कि ऊपर वेस्टेज माल पड़ा हुआ था लेकिन फेक्ट्री मालिक अभी बाहर है उनके आने पर ही कुछ पता चल जाएगा कि आखिर नुकसान कितना है। फायर अधिकारी रघुनाथ शर्मा ने बताया की भीषण आग में लाखो रूपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
![]() |
| फैक्ट्री में लगी आग |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ