Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़ :मेडिकल बिल को लेकर प्राइवेट डॉक्टरों ने की हड़ताल


सुनील गिरी 
हापुड। केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल बिल को लेकर प्राइवेट डॉक्टरों ने  हड़ताल कर दी। सरकार द्वारा नेशनल मेडिकल बिल को लेकर की जा रही है हड़ताल । ओपीडी पूरी तरह बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । भगवान के बाद डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है अगर भगवान ही हड़ताल पर चला जय तो सवाल उठना लाजमी है । जी हां केंद्र सरकार के एनएमसी बिल के विरोध में मंगलवार को नगर के चिकित्सक हड़ताल पर रहे डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं डॉक्टरों का कहना है की गंभीर मरीजों को छोड़कर किसी का उपचार नहीं किया जाएगा साथ ही केंद्र सरकार की एनएमसी बिल का विरोध करने के लिए ये हड़ताल की गई है । आईएमए के पदाधिकारी डॉक्टर आनंद प्रकाश का कहना है की सरकार द्वारा इस मेडिकल बिल के पास होने के बाद आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाएंगी ओर अच्छे डॉक्टर की छवि धूमिल ही जायगी । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे