सुनील गिरी
हापुड़ । जनपद के ग्राम पंचायतों में स्थित प्राईमरी व जू0हा0 स्कूल में से 200 से अधिक स्कूलों को ग्राम पंचायत के सहयोग से आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा चुका है मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन ने आदर्श स्कूलों में प्रगति की समीक्षा बैठक की । उन्होने स्कूलों को अच्छा बनाने के लिए पंचायत सचिवों की प्रशंसा की उन्होने कहा कि पंचायत सचिव स्कूलों को और बेहतर बनायें समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे मुख्य विकास अधिकारी ने उनसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कहा सभी ए0बी0एस0ए0से उन्होने पूछा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उनकी क्या योजना है शिक्षा विभाग के जबाब से मुख्य विकास अधिकारी सतुष्ट नहीं थी उन्होने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कारागार योजना बनाने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के सभी स्कूलो और आगंनबाड़ी केन्द्रो को बाल मैग्जीन बनाने के कार्यो की समीक्षा की इस कार्य को भी शीघ्र पूरा करने की हिदायत दी मनरेगा स्वय सहायता समूह, सैनेट्री नैपकीन को बढ़ावा दने साफ सफाई के लिए सभी को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए कार्यो की भी समीक्षा की व्यवहार परिर्वतन पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। बैठक में जिला विकास अधिकारी दुष्यन्त कुमार, सभी खण्ड विकास अधिकारी, सभी सहायक विकास अधिकारी-पं0, ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ