Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुवा लाठी चार्ज:प्रेमशंकर


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी के काफिले को रोकने की  कोशिश एवं भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किसी कीमत पर बदर्शत नही किया जायेगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि भारतीय जनता का ये अलोकतांत्रिक रवैया और पुलिस के दम पर तानाशाही का जवाब जनता खुद देगी। 
रही बात कांग्रेस की तो कांग्रेस ने अंग्रेजी हुकूमत से लेकर वर्तमान सरकारों तक के तेवर देखे हैं, इसका असर न आज तक हुआ है और न आगे होगा, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीकों से सत्तारूढ़ सरकार की मनमानी को उजागर करने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। कांग्रेस नेता ने आगे यह भी कहा कि राहुल गांधी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से विचलित हो रही भाजपा उनके कार्यक्रमों में येन केन प्रकारेण व्यवधान उत्पन्न कर जनता का ध्यान मुद्दों से हटाने का कुत्सित प्रयास कर रही है, जिसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे, जनता भली प्रकार से भाजपा की कार्यसंस्कृति जान चुकी है। 
भाजपा  नेताओं के वादों और इरादों में भिन्नता, कमरतोड़ महंगाई, एफडीआई जैसे मामलों में दोहरा चरित्र अब पूरी तरह सार्वजनिक हो चुका है इसलिये लोकसभा चुनाव से पहले एक ऐसा वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है जिसका असर जनता पर पड़ने वाला नही है। कांग्रेस का देश्व्यापा नेटवर्क उनकी मंशा पर पानी फेरने में सक्षम है। उन्होने कहा सत्तारूढ सरकार की नीतियां देश और समाज के हित में न होकर बड़े और सक्षम लोगों को फायदा पहुचाने वाली है, ऐसे में लोग कांग्रेस के कार्यकाल को याद कर उसे अपेक्षाकृत बेहतर बताने लगे हैं। इसके परिणाम 2019 के लोकसभा चुनाव में दिखायी देंगे जनता झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे