शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ। शीतलकालीन भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज, तहसील लालगंज, कोतवाली एवं नगर पंचायत लालगंज का डीएम शम्भू कुमार ने निरीक्षण किये। सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक न होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डा0 अरविन्द गुप्ता को जिलाधिकारी ने साफ-सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने औषधि वितरण केन्द्र, लैब, शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के वार्ड में टाइल्स लगवाने, साफ-सफाई की व्यवस्था और लैब में किन-किन बीमारियों की जांच हो सकती है उसकी लिस्ट बनाकर चस्पा कराने के निर्देश डा0 अरविन्द गुप्ता को दिये। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ए0पी0ओ0 वृजेश पाण्डेय तथा भालचन्द्र यादव से मरीज के खाता फीडिंग सम्बन्धी एवं आशा, ए0एन0एम0 के बैठक सम्बन्धी रजिस्टर की जानकारी सही ढंग से उपलब्ध न करा पाने के कारण कड़ी फटकार लगायी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाउण्ड्री की तरफ कुछ लोगो ने दरवाजा खोला दिया था जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी लालगंज और सी0ओ0 लालगंज को तत्काल दरवाजे में ताला लगाकर बन्द करने के निर्देश दिये। शीतकालीन भ्रमण में जिलाधिकारी ने तहसील लालगंज का निरीक्षण किया गया।
| सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण |
| तहसील लालगंज का निरीक्षण |
तहसील निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखागार कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने तिलौरी ग्रामसभा की खतौनी को देखा जिसमें 1424 एवं 1425 की खतौनी उपलब्ध नही थी जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि जिन भी लेखपालों द्वारा 1424 एवं 1425 की खतौनी न जमा की जाये उनके वेतन के भुगतान पर रोक लगा दी जाये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने संग्रह अभिलेखागार का निरीक्षण किये। निरीक्षण में 10 बड़े बकायेदारो के खिलाफ कार्यवाही, कुर्की, वसूली की प्रगति के सम्बन्ध में ए0डब्लू0बी0एम0 सुनील कुमार शर्मा, अवनीश कुमार श्रीवास्तव से जानकारी प्राप्त की तो वसूली की प्रगति एवं कुर्की की कार्यवाही ठीक न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिये उपजिलाधिकारी लालगंज को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने तहसील लालगंज में धारा-41 की पैमाइश आख्या, तहसीलदार द्वारा 122बी की कार्यवाही एवं धारा-134 सम्बन्धित जानकारी ली और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने ग्रामसमाज की जमीन को कब्जा मुक्त करने के प्रगति की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने लालगंज कोतवाली का निरीक्षण किया। कोतवाली लालगंज में जिलाधिकारी ने कोतवाली लालगंज में गैंग रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, 14/1 की कार्यवाही, सम्पत्ति अर्जन, हिस्ट्रीशीट, एन0बी0डब्लू0, आई0जी0आर0एस0, थाना दिवस, शिकायत रजिस्टर, जनता दर्शन रजिस्टर का अवलोकन किया और की गयी कार्यवाही सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने ग्रामसभा में चैकीदार की तैनाती के सम्बन्ध में अखिलेश कुमार एस0एस0आई0 से जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि 218 गांव है जिसमें 164 चैकीदार की तैनाती की गयी है शेष पद खाली हैं। जिलाधिकारी ने एस0एस0आई0 को शेष पदों पर चैकीदार के नियुक्ति की कार्यवाही प्रारम्भ करने तथा समस्त चैकीदारों के पास उपजिलाधिकारी, थानाध्यक्ष, सी0ओ0 आदि के मोबाईल नम्बर दर्ज कराने के निर्देश दिये।
कोतवाली लालगंज के निरीक्षण
|
शीतकालीन भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचंायत लालगंज का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने 40 स्ट्रीट लाईट के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी से जानकारी प्राप्त की तो उनके द्वारा बताया गया कि अब तक 6 स्ट्रीट लाईट लगायी जा चुकी है शेष स्ट्रीट लाईटों के लगाने का कार्य प्रारम्भ है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अन्दर सभी स्ट्रीट लाइटे उचित स्थान पर लगा दी जाये। नगर पंचायत लालागंज के अन्तर्गत साफ-सफाई की व्यवस्था के सम्बन्ध में सभासद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष से जानकारी प्राप्त की तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि नगर पंचायत लालगंज में साफ-सफाई की व्यवस्था उचित ढंग से की जा रही है। जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ नगर पंचायत के पात्र व्यक्तियों दिलाये। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत भवन के स्थल का भी निरीक्षण किया। नगर पंचायत भवन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि एक आदर्श नगर पंचायत भवन बनाया जाये जिसमें हर प्रकार की सुविधाये उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी शिवपूजन, उपजिलाधिकारी लालगंज कोमल यादव, विपिन कुमार एस0पी0ओ0 सहित सम्बन्धित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ