Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:हेल्थ प्रोफेशनल जनपदस्तरीय कार्यशाला आयोजित


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । जिलाधिकारी  अरविन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्टेक होल्डर एवं हेल्थ प्रोफेशनल जनपदस्तरीय कार्यशाला का आयोजन एक स्थानीय होटल में किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावो एवं इसके रोकथाम हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न क्रियाकलापों एवं इस दिशा में सरकार द्वारा बनाये गये नियम कानूनों की विस्तार से चर्चा किया। जिलाधिकारी ने तम्बाकू सेवन पर नियंत्रण पाने की दिशा में व्यवहारिक पहलू पर जोर देते हुए कहा कि जनपद में विशेष तौर पर सार्वजनिक स्थानों जैसे अस्पतालों, स्कूलों, रोडवेज, पार्को आदि से निर्धारित दूरी तक तम्बाकू से बने उत्पादों की बिक्री पर पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से तत्काल रोक लगाये जाने की आवश्यकता है तथा इस दिशा में जनसामान्य को जागरूक करने हेतु आडियों प्रचार कराने हेतु स्वास्थ्य विभाग को दिशा निर्देश देते हुए तत्काल कार्यवाही करने को कहा। जिलाधिकारी ने प्रभावी नियत्रंण हेतु विभिन्न विभागीय अधिकारियों को उनके कार्यालयों में तम्बाकू सेवन करने पर अर्थदण्ड लगाने का भी निर्देश दिया। जिसके लिए चालान बुक एवं रशीद का भी वितरण किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 जे0एल0एम कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में तम्बाकू उत्पादों के प्रयोग से होने वाली स्वास्थ्य परक हानियों को बताते हुए कहा कि सामाजिक जागरूकता एवं आत्मबोध से ही इस पर काबू पाया जा सकता है। इस  दिशा में उनहोने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि जनसहभगिता एवं जनजागरण के माध्यम से एक दूसरे को प्रेरित कर इस बुराई से निजात पायी जा सकती है। मुख्य राजस्व अधिकारी ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि  तम्बाकू सेवन की दिशा में बनाये गये कानूनों के अलावा भी सामाजिक स्तर पर संवेदनशीलता जरूरी है और आज से ही तम्बाकू सेवन बंद करने और इस दिशा में समाज को प्रेरित करने का भी संकल्प दिलाया। गोष्ठी का उपजिलाधिकारी/प्प्वाई मजिस्टेªट चन्द्रमोहन गर्ग सहित नोडल अधिकारी डाॅ सी0के0वर्मा, क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर, मुख्य चिकित्सा अघीक्षक डाॅ0ए0के सिंह, राज्य सलाहकार तम्बाकू नियत्रंण बोर्ड के डाॅ0 सतीश त्रिपाठी, जिला प्रबन्धक एन एच एम डाॅ0 राकेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियांे ने सम्बोेधित  किया। गोष्ठी का संचालन डाॅ0 जमाल अहमहद द्वारा किया गया। कार्यशाला में डाॅ0 एल0एन0पाण्डेय, डाॅ0वी0के0मिश्र, डाॅ0 आलोक पाण्डेय सहित सभी विकास खण्डों के एमओआई सी सहित अन्य समाजसेवी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे