Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:स्वच्छता एवं सेवा के संकल्प के बीच माडल टाउन एरिया को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित


पहली बैठक मे नगर की पहली सरकार ने विकास से जुड़ी योजनाओं का खींचा खाका

लालगंज प्रतापगढ़। नगर की पहली सरकार ने स्वच्छता एवं सेवा के संकल्प के साथ लालगंज को मॉडल टाउन एरिया बनाये जाने का संकल्प लिया। बुधवार को नगर पंचायत की पहली बैठक मे नगर विकास को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुये चेयरमैन अनीता द्विवेदी ने कहा कि नगर पंचायत के हर कोने पर साफ सफाई के साथ मार्ग प्रकाश के बेहतर प्रबन्ध दिखेगें। उन्होनें कहा कि सभी सोलह वार्डो मे सभासदों की राय एवं उनके प्रस्ताव के अनुरूप नगरवासियों को विकास के हर योजना मे पारदर्शिता दिखेगी। चेयरमैन अनीता द्वारा नगर विकास के लिये सांसद प्रमोद तिवारी एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के जरिए नवसृजित टाउन एरिया के लिये शासन से विशेष बजट पैकेज के प्रस्ताव को आम सहमति से पारित किया गया। बैठक मे नगर पंचायत के स्थाई भवन निर्माण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवासीय कालोनी, फागिंग मशीन, कूड़ा बाक्स, एवं कूड़ा घर तथा स्ट्रीट लाइट, घर घर शुद्धपेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक सुलभ काम्पलेक्स, छुटटा मवेशियों के लिये कांजी हाउस, वाहन अड्डा, के लिये शासन से वित्तीय अनुमोदन का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक मे सभासदों ने लालगंज नगर मुख्यालय पर चौक के अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई। तय हुआ कि निजी वाहनों के स्थान को चिंहित करने के साथ रोडवेज यात्री सेवाओं का संचालन सरकारी बस स्टैण्ड पर किये जाने के प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाय। बैठक का संचालन अधिशाषी अधिकारी विजय बहादुर यादव ने किया। उन्होेनें नगर पंचायत से जुड़े कार्यविधि का ब्यौरा भी बैठक मे विस्तार से रखा। जिसका बैठक ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। चेयरमैन के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने अधिकारियों एवं सभासदों का आभार जताते हुये नगर पंचायत के विकास मे जनभावना को प्राथमिकता दिये जाने की बात कही। बैठक मे अवर अभियंता सुभाष शर्मा, सहायक लेखाकार प्रशान्त सिंह, सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, क्षेत्रीय विधायक के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, अनिल पाण्डेय, करूणाशंकर दुबे, शोभा देवी, रेखा देवी, स्वाती जायसवाल, सोनू शुक्ल, ममता सिंह, रमेश कौशल, रावेन्द्र मिश्र, रमेश जायसवाल, मो0 मुकीम, विमलेश तिवारी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे