Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:दुष्कर्म का केस, आरोपी धराया


प्रतापगढ़।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर चौकी अंर्तगत एक गांव मे बीती पहली जनवरी की रात दुष्कर्म की वारदात को लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को भी बुधवार को धर दबोचा। गांव की एक किशोरी के साथ आरोपी युवक ने पहली जनवरी की रात साढ़े दस बजे उसे अकेला पाकर जबरिया दुष्कर्म किया। पीड़िता के चीखने चिल्लाने पर युवक ने उसे जानलेवा धमकी भी दी। घटना की दूसरी सुबह पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मंगलवार की शाम पीड़िता कोतवाली पहंुची और आरोपी पड़ोस के गांव के अमित सरोज के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। जांच के बाद बुधवार की सुबह पुलिस ने केस दर्ज किया तथा दबिश देकर आरोपी अमित को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा मे बढ़ोत्तरी की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे