लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के इनहन बाजार मे सरकारी देशी शराब ठेके की दुकान मे अज्ञात बदमाशो ने पीछे की दीवाल काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दी। सेल्समैन अखिलेश पाल ने बुधवार को दी गई तहरीर मे कहा है कि प्रतिदिन की भांति मंगलवार को रात्रि करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान मे ताला लगाकर अपने घर रामगढ़ रैला चला गया। सुबह आने पर ताला खोलने पर पीछे की दीवाल टूटी मिली। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की घटना के जरिए चार पेटी देशी शराब व गल्ले मे रखे चार हजार नकदी उड़ा लेने की बात कही है। इस बाबत कोतवाल तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ