सपा कार्यालय आयोजित हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया । इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा गरीबों, असहायों व जरूरतमंदो में कम्बल वितरित किया गया । इस मौके पर मौजूद सपा नेत्री श्रीमती गीता मिश्रा ने कहा कि ठण्ड के शुरुआती दिनों में गरीब व जरूरतमंदो को कम्बल वितरित करना पुनीत कार्य है। कम्बल मिल जाने उन्हें ठंड से राहत मिल सकेगी।उन्होने कहाकि सदैव असहायों व गरीब की सेवा करनी चाहिए क्योकि इससे बडा पुण्य का कोई और कार्य नही हो सकता । इस मौके पर मौजूद पूर्व सदर विधायक नागेन्द्र सिहं उर्फ मुन्ना यादव ने कहा कि समाज की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर हैं और हमेशा गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरमंदों को ठंड से निजात दिलाने का यह कार्य सराहनीय है ।इस मौके पर गुड्डू मिश्र, इरशाद सिद्दीकी, दिनेश तिवारी, वासिक खॉन समेत आदि सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ