गोण्डा।बुधवार को अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मनकापुर सुरभि पान्डेय की अगुवाई में कस्बें के मुख्य मार्ग सरजू सिंह गुमटी से बानगढ मंदिर तक सड़क के दोनो पटरियो पर अतिक्रमणकारियो से अतिक्रमण मुक्त कराया और कुछ लोगो से जुर्माना भी वसूल किये गये।इस दौरान अतिक्रमण विरोधी दस्ता देख कर दुकानदारो में हडकम्प मच गया।आनन-फानन में फुटपाथ से अपनी-अपनी दुकान हटाने लगे।तिलवा त्योहार होने से कस्बें में अधिक भीड-भाड थी।कुछ दुकानदारो ने दबी जुबान से स्थानीय प्रशासन को कोस रहे थे और कह रहे थे कि जब-जब कोई त्योहार आता है तब प्रशासन अतिक्रमण अभियान चलाता है।ऐसा करने पर लोगो में आक्रोश पनप रहा है।वही ईओ सुरभि पान्डेय ने बताया कि अभियान अनवरत चलता रहेगा और जो जद में आयेगा उसे जुर्माना वसूल किया जायेगा।इस मौके पर प्रभारी कोतवाल आनंद सिंह,यसआई विनोद सिंह,अमर सिंह व नगर पंचायत की पूरी टीम मौजूद रही।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ