Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :यातायात पुलिस ने यातायात सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । आज हेल्मेट / सीट बेल्ट दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस बस्ती के टी एस आई सूर्य नारायण सिंह द्वारा अपने अन्य सहयोगियों एच सी पी अशोक कुमार सिंह , एच सी पी  मोहम्मद सईद, सी टी पी यशवंत कुमार के साथ रोडवेज तिराहा पर ," दुपहिया वाहन सवार हेल्मेट व चार पहिया वाहन के अगली सीट पर सवार व्यक्ति सीट बेल्ट अवश्य धारण करें ," से संबंधित स्टीकर वाहनों के पीछे लगाया गया । बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चालकों व बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चालकों को रोंक कर दोपहिया वाहन सवारों को हेल्मेट व चार पहिया वाहन के अगली सीट पर सवार व्यक्तियों को सीट बेल्ट वाहन चलाते समय अवश्य धारण करने हेतु बताया गया । वाहन चालकों को बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चलाने व बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर संभावित हानि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया व समझाया गया तथा उन्हें परिवार, समाज व देश के लिए अति महत्वपूर्ण व्यक्ति होना बताया गया। यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट्स वितरित किए गए तथा प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे