Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रिहायशी छप्पर के घर में आग लगने से युवक की मौत



सुनील उपाध्याय
बस्ती:दुबौलिया थाना क्षेत्र के माझाकिता अव्वल गांव में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर के घर में आग लग जाने से 22 वर्षीय राम बिहारी पुत्र लाते की मौत हो गई।
झोपड़ी में अकेले सोया था युवक
परिजनों के अनुसार वह रात में खाना खा कर झोपड़ी में अकेले सोया था। जिस जगह वह सोया था वहां चूल्हा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि चूल्हे की आग से ही छप्पर जला होगा। घटना स्थल दुबौलिया थाने क्षेत्र में घाघरा नदी उस पार है। जहां नदी पार कर जाने में घंटों समय लगता है। सड़क मार्ग से इस गांव की दूरी 120 किलोमीटर है। दुबौलिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे