Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कड़ाके की ठंढक के बीच हुआ शरद मेले का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिले मे पड़ रहे कड़ाके की ठंढक के बीच स्थानीय अग्रवाल भवन परिसर मे शरद मेले का आयोजन किया गया । बच्चों के साथ साथ बड़ो ने भी मेले का भरपूर लुफ्त उठाया ।

           यह जानकारी देते हुये अग्रवाल सभा के सचिव विनोद बंसल ने बताया कि सायं 4 बजे से प्रारंभ हुए  शरद मेले में रात्रि 9 बजे तक उपस्थित लोगों ने विभिन्न खेलों, हाऊजी व व्यंजनों से भरपूर मनोरंजन किया। 
मेले का लुफ्त लेते लोग 
 अग्रवाल सभा, बलरामपुर द्वारा समाज के लिए शरद मेले का भव्य आयोजन  महाराजा अग्रसेन मंदिर के प्रांगण में किया गया। इस सफल आयोजन के संयोजक अजय कुमार अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि समाज के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल के स्टॉल लगाए गए जिन पर बच्चों से लेकर बड़े व बुजुर्गों तक ने मनोरंजन किया । विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टॉल्स भी लगाए गए थे जिन पर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उपस्थित जनसमूह ने लिया । मेले के सफल आयोजन में कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा जिसमें प्रमुख रूप से सुशील हमीरवासिया, आलोक अग्रवाल,  सुनील अग्रवाल, शुभम बंसल,  मनीष तुलस्यान,  हरिवंश अग्रवाल शामिल हैं । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे