Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फीडर जलने से विधुत आपूर्ति बाधित बिजली कर्मी झुलसा




अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बलरामपुर ।। थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी में आज विद्युत सब स्टेशन आपरेटर  गिरजेश सिंह का संविदा पर नियुक्त सहायक रंजन वर्मा निवासी गेंड़ास बुजुर्ग फीडर मे अचानक आग लगने से झुलस गया ।                    
      जानकारी के अनुसार रंजन बर्मा ने ज्यों फीडर का शटर खोला शटर खोलते शार्ट सर्किट से फीडर में आग लग गई । आग की चपेट में आने से संविदा कर्मी रंजन वर्मा झुलस गया जिसे इलाज हेतु सी.एच.सी.सादुल्लाह लागा गया । इलाज के बाद स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुटटी दे दी गई । फीडर में आग लगने से क्षेत्र की विद्युत आपर्ति बाधित हो गई । जिसे कयी घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया जा सका । जे.ई ए.के चौधरी ने  बताया कि फीडर शटर खोलने  पर सार्ट शर्किट के कारण आग लगने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी । जिसे ठीक करके पुन: आपूर्ति बहाल कर दी गई है । झुलसे विद्युत कर्मी की हालत इलाज के बाद खतरे से बाहर है  ।  विद्युत उपकेंद्र अचल पुर चौधरी के तीन फीडर में से एक फीडर पहले से खराब है । केवल दो फीडरों पर पूरे क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति का लोड है जिससे अधिक लोड के चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे