अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बलरामपुर । थाना सादुल्लाह नगर क्षेत्र के मददौ घाट बाजार में बुधवार साप्ताहिक बाजार के दौरान सब्जी का ठेला लगाने को लेकर मारपीट हो गयी जिसमें एक ब्यक्ति को काफी चोट आई है । मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया ।
जानकारी के अनुसार बुधवार को साप्ताहिक बाजार में लल्लन पुत्र जाकिर निवासी कथरहा एवजपुर थाना सादुल्लाह नगर ने सब्जी का ठेला लगाकर सब्जी बेच रहा था । अपराह्न लगभग चार बजे मददौ घाट के कुछ लोग आए व ठेला हटाने को कहा ठेला । हटाने की बात पर दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई व मारपीट शुरू हो गई । कई लोगों के बीच में घिरे सब्जी विक्रेता ने अपने बचाव में तौलने के बांट से हमला कर दिया । बाट लगने से हिमांशु पटेल पुत्र राघव राम निवासी मददौघाट घायल हो गए । बाजार वासीयों ने जाकिर को दबोच लिया । घटना के बाद से बाजार में तनाव व्याप्त हो गया और दो पक्ष आमने सामने आ गए । घटना की सूचना पर पहुंची सादुल्लाह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाकिर को थाने ले आई । पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह दोनों पक्षों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया ।
। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है । तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ