अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:दो माह पूर्व रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारी से बहला फुसलाकर भगाई गयी एक युवती को कोतवाली रूदौली की पुलिस ने एक युवक के साथ किया गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व कोतवाली रूदौली के ग्राम बारी निवासी कलीम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उनकी पुत्री को गाँव के ही दो युवक बहला फुसला कर कहीं भगा ले गए हैं। मामले को गम्भीरता से लेते हुए स्थानीय कोतवाली की पुलिस ने दी गयी तहरीर के आधार पर धारा 363/366 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्तों की तलाश व जाँच शुरू कर दी थी। इस सम्बंध में कोतवाल रुदौली जयवीर सिंह ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना पर भगाई गयी युवती को एक शकील नमक व्यक्ति के साथ भेलसर चौराहे से प्रदीप सिंह एसआई व राम खिलारी ने पुलिस टीम के साथ अरेस्ट करके युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और साथ में अरेस्ट किये गए युवक शकील को जेल भेज दिया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ