अमरजीत सिंह
फैजाबाद : किसानों की क़र्ज़ माफ़ी न होने व् बैंकों द्वारा किसानों की आर सी काट कर उनका उत्पीड़न के विरोध में युवक कांग्रेस ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी पंकज सिंह को सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा ऋण मोचन योजना के अंतर्गत एनपीए किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई थी ।जबकि अभी तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हो पाया है और बैंकों द्धारा किसानों की आरसी काटकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जो किसानों के साथ अन्याय है।किसानों के साथ हो रहे अन्याय व उत्पीड़न को लेकर युवक काग्रेस के लोक सभा अध्यक्ष रणजीत सिंह की अगुवाई में दर्जनों लोगो के साथ महामहिम राज्यपाल महोदय को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी रुदौली पंकज सिंह दिया गया।जिसमें महामहिम से मांग की गई कि किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण कराये जाने के लिए तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देषित करने की मांग की।मांगपत्र के अनुसार बैंकों द्दारा काटी गई किसानों की आरसी तत्काल वापस ली जाए व किसानों का उत्पीड़न बन्द किया जाए और किसानों को योजना का लाभ शीघ्र दिलाया ।यदि सरकार द्दारा किसानों को कर्ज माफी का लाभ नहीं दिलाया गया तो कांग्रेस जनों द्दारा 15 दिन के बाद किसान आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार,राम प्रकाश,अरविंद कुमार विश्वकर्मा,राम राज,बलराम गुप्ता,राम गोपाल,संजय सिंह,संदीप सिंह व अरविंद कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ