सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । तीन जनवरी की रात जब बस्ती में पारा सात डिग्री पर था लोग भयंकर ठंड में घरों में दुबके थे तब एक कर्तव्य योगी अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करने में लगा था उस शख़्श का नाम है अरविंद कुमार सिंह और जिस ओहदे पर है उसका नाम है जिलाधिकारी। जी हां बस्ती जिले के जिलाधिकारी देर रात बिन बताये निकल लिए सदर ब्लाक के डिलिया स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की बच्चियों का हालचाल लेने कि आखिर उनके लिए ठंड से बचाव के इंतजाम काफी है या उन्हें कुछ और सहायता की आवश्यकता। उनका साथ दिया आकांक्षा क्लब की अध्यक्ष और जिलाधिकारी की पत्नी श्रीमती उमा सिंह ने। सरकारी तामझाम से दूर जिलाधिकारी दम्पति ने बहुत करीब से उनका हालचाल जाना। इतना ही नहीं बच्चियों के लिए शाल स्वेटर इनर लोवर तो ले ही गये थे इसके अलावा चाकलेट टाफी चिक्की आदि सामानों से भरपूर पैकेट हर बच्ची को प्रदान किया। विद्यालय की गहनता से निरीक्षण करने में टूटी खिड़कियों की तत्काल मरम्मत जरूरी दवाओं और नियमित रूप से डाक्टरों की उपस्थिति का निर्देश भी दिया। उधर कस्तूरबा की बच्चियां जिलाधिकारी की पत्नी के सौम्य व्यवहार से इतनी प्रभावित प्रभावित हुई कि उन्हें घंटो रोके रखा और एक एक कर सभी बच्चियों ने बारी बारी से अपने और परिवार के बारे में जानकारी दी और गीत संगीत का भी आयोजन उतनी ही देर में कर लिया। जैसे ही सूचना मिली कि जिलाधिकारी कस्तूरबा आये है तो बीएसए सहित तमाम अफसर विद्यालय पहुंच गए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ