गोंडा:यदुवंशीय महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को शिवदयाल कटरा में बैठक कर यादव भाईयों को एक साथ मिलकर रहने व यदुवंशीय संघ को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में थे मस्तराम यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे दिनेश यादव रहे |
मुख्यातिथि दिनेश यादव ने कहा की यदुवंशीय महासंघ के लक्ष्यों की प्राप्ति का आधार संगठन ही है। संगठन कार्यों, साधनों एवं संबंधों की एक औपचारिक अवस्था है जिसके द्वारा प्रबन्ध अपना कार्य सम्पन्न करता है! हम सभी यादव भाई को एकजुट होने की आवश्यकता हैं! उन्होने ये भी कहा कि " एक कमजोर संगठन अच्छे उत्पाद को मिट्टी में मिला सकता है।"
बैठक को संबोधित करते हुए आशीष यादव ने कहा की जब तक हम सभी एक साथ मिलकर नही चलेंगे तब तक संगठन का विकास नही हो सकता,बैठक में आशीष यादव ,अतुल कुमार यादव , पंकज यादव जिला महामंत्री अवधेश यादव , बाबा साहब राम यादव ऋषभ यादव, संतोष यादव, , अर्जुन यादव, प्रदीप यादव, राजकुमार यादव, ओम प्रकाश यादव, सूरज यादव, सुनील कुमार यादव, पवन यादव, शिव सेवक यादव, गिरिजा शंकर यादव, ब्रिजेश कुमार यादव, मनोज यादव, राजन दूबे, विनय यादव सहित कई लोग शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ