अमेठी (यूपी). ज़िले की डीएम शकुंतला गौतम ने भूमाफियों द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर कड़े तेवर देखने को मिले। अलग-अलग स्थानों पर औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने अतिक्रमणकारी प्रधान आदि को कड़ी फटकार लगाई। इस बीच उन्होंंने एसपी के साथ समस्त प्रशासनिक अमले को लेकर एक साथ 87 मामलों का निस्तारण किया।
आगे पढे पूरा मामला
आपको बता दें कि डीएम शकुंतला गौतम ने एसपी के.के. गहलोत के साथ पुलिस प्रशासन की लम्बी टीम के साथ अमेठी कोतवाली के अंतर्गत भूमाफियाओं के कब्जे से जमीन को छुड़ाते हुए 4 मामलों को निस्तारित कराया, साथ ही उन्होंने एएसपी बलरामचारी दुबे और एडीएम प्रशासन ईश्वरचंद को जायस कोतवाली में लगाते हुए 3 मामले का निस्तारण कराया।
इन तहसीलों और थानों में हुआ निस्तारण
डीएम ने बताया के जनपद के अन्य थाना क्षेत्रो मे गौरीगंज कोतवाली में 7, मुंशीगंज थाना में 2, जामो में 10, संग्रामपुर में 6, पीपरपुर में 5, मुसाफिरखाना में 7, जगदीशपुर में दो, कमरौली में 11, बाजार शुकुल में 15, मोहनगंज में 9, शिवरतनगंज में दो, फुरसतगंज में 6 मामलों का निस्तारण किया गया। कुल 87 मामले निस्तारित किए गए।
आगे से कोई बक्शा नहीं जायेगा
डीएम ने जिले के कर्मचारियों कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट तौर से अधिकारियों को डांट लगाते हुए कहा के पहले भी कह चुकी हैं मीडिया और आम लोगों के द्वारा मेरे तक जानकारी पहुंचती है जबकि जिले के अधिकारियों को और कर्मचारियों को जानकारियां क्यो नहीं होती है। आगे से कोई बक्शा नहीं जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ