खुर्शीद खान
सुल्तानपुर (यूपी). उत्तरीय रेलवे मज़दूर यूनियन ने नये साल में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। अपनी 6 प्रमुख मांगों को लेकर लोको पायलट और गार्ड स्टेशन पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं।
2 दिन काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
उत्तरीय रेलवे मज़दूर यूनियन के बैनर तले साल के पहले दिन से अपने प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए लोको पायलट और गार्ड ने दो दिनों तक काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कराते हुए मांगों को पूरा किये जानें की बात कही।
इस पर सुनवाई न होने पर आज शाखा मंत्री पंकज दूबे के नेतृत्व में समस्त लोको पायलटों और गार्डो ने स्टेशन पर ही जमकर नारेबाज़ी की।
![]() |
ये हैं प्रमुख मांगें
इनकी मांग है के आर.ए.सी. 1980 के अनुसार रनिंग कर्मचारीयों को किलोमीटर दर का निर्धारण किया जाय। समस्त लोको पायलट को ग्रांड पे 2800, लोको पायलट पैसेंजर को जीपी 4600 तथा लोको पायलट मेल को जीपी 4800 का निर्धारण किया जाये।
लोको पायलट और गार्ड को सातवें वेतन ग्रेड के अनुसार 14.29 के आधार पर वेतन निर्धारित किया जाय। कार्य के 8 घंटे निर्धारित हो और किसी भी परिस्थित में हेड क्वाटर पर वापसी 36 घंटे में हो। गार्ड और लोको पायलट के रनिंग रूम को एसी किया जाय।
उच्चाधिकारियों को कराया अवगत
इस मामले में स्टेशन मास्टर एल.एल.मीना ने कहा के सभी मामलो को संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही कुछ सम्भव है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ