सुनील गिरी
हापुड। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर स्थित उपेडा कट के समीप कोहरे के कारण ट्रक में जीप पीछे से भीड़ गए। जिस कारण जीप में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताई और मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र उपेड़ा कट के पास खराब खड़े ट्रक में कोहरे की चपेट में आकर जीप अनियंत्रित होकर पलट गई । जीप में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत गम्भीर बताते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। यह लोग चंदौसी मुरादाबाद से दिल्ली जा रहे थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ