रिपोर्ट:ओ.पी भारती
गोंडा।वजीरगंज कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक में रुपया निकलने आये चढ़ौवा के भगाही निवासी राम धीरज पाल की जेब से बैंक के अंदर ही उचक्के ने 10 हजार रुपये उड़ा दिये।पीड़ित सुबह ही बैंक आया और बीस हजार रुपया निकालने के बाद पासबुक पर रुपया चढ़वाने लगा इसी बीच उचक्के ने जेब मे रखे 10 हजार रुपये उड़ा दिए उसे पता चलते ही बैंक कर्मी को बताया। बाहर बैठे पुलिस कर्मी को भी सूचना दी गई। पुलिस अंदर पहुँच कर बैंक का द्वार बंद करा दिया। थाने से पुलिस टीम भी गयी बैंक के अंदर मौजूद लोगों की तलाशी के बाद सीसीटीवी फुटेज भी देखा जिसमें उचक्का जेब से रुपया निकाल रहा है चेहरा मफलर से ढके हुए है। फिर बैंक में मौजूद लोगों हुलिया फुटेज से मिलाई गयी। फिर भी पुलिस खाली हाथ रही। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है उच्चक्के को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ