Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:किसानों का गन्ना पर्ची के अभाव में खेत मे खड़ा सूख रहा है

रिपोर्ट:ओ.पी भारती
गोण्डा ।वजीरगंज क्षेत्र के किसानों का गन्ना पर्ची के अभाव में खेत मे खड़ा सूख रहा है।खेत खाली होने के बाद होने वाली पिछैती गेंहू की बुवाई नहीं हो पा रही है।बजाज मिल प्रबन्धन द्वारा 500 से 1000 रुपये लेकर पर्ची काटी जा रही है।पेराई सत्र एक माह से ज्यादा हो जाने के बाद भी गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है।जिससे गन्ना किसान आक्रोशित हैं।यह आरोप लगाते हुए रमचेरा पुर निवासी युवा सपा नेता व ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न चरम पर है।अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने मिल प्रबन्धन को चेतावनी  देते हुए कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी के कार्यकर्ता मिल प्रबन्धन के विरुद्ध आन्दोलन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे