लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में घर से भाभी के भाग जाने से क्षुब्ध देवर ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। युवक का शव मल्लाही टोला रोड पेड़ से लटकता मिला है। मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरूवार को घर से निकाला था संतोष
अंगनू और उसकी पत्नी रीता व छोटा भाई सन्तोष ठाकुरगंज के प्रेम बिहार अहमदगंज में सुशील सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं।मूलत: सीतापुर सकरन सिकराखुर्द निवासी हैं।सन्तोष इलाके में कारखाने में नौकरी करता था।गुरूवार सुबह सन्तोष घर से निकल गया था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा।स्थानीय लोगों ने अगनू को सूचना दी कि सन्तोष का शव दुपट्टे के फंदे से पेड़ से लटकता हुआ मल्लाही टोला रोड़ पर मिला है।
सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई
पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है कि सन्तोष अपनी भाभी रीता का लाड़ला था।रीता मंगलवार को घर छोड़ कर भाग गई थी। तब ही से सन्तोष क्षुब्ध था।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ