गोंडा:-उपजिलाधिकारी के फर्जी नाम पर दबंग प्रधानपति पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसकनवा में जबरन पेड़ कटवा रहा था।
प्रधानाध्यापक के रोकने पर मारपीट पर प्रधानपति हुआ आमादा।प्रधानाध्यापक ने थाने पर दिया तहरीर।मामला विकासखंड छपिया के रानीजोत ग्राम सभा का है।जहाँ ग्राम प्रधानपति विनोद मोदनवाल मसकनवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर लगा विशाल नीम का पेड़ कटवा रहा था।
![]() |
| शिकायत प्रति |
स्कूल के प्रधानाध्यापक पूरन चंद्र गुप्ता ने बताया कि जब प्रधानपति से पेड़ कटवाने का वैध कागजात माँगा तो उपजिलाधिकारी का मौखिक आदेश बताकर रौब गांठने लगा।उन्होंने बताया कि पेड़ काटने से रोकने पर वह गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया।जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना एस ओ छपिया को दी।दिए गए तहरीर में बताया गया है कि प्रधानपति ने पूर्व में भी बिना किसी सूचना व आदेश के दो सागौन के पेड़ भी कटवा लिए है।वहीँ उपजिलाधिकारी मनकापुर उमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पेड़ काटने का न तो मौखिक रूप से कहा गया है और न ही पेड़ कटवाने का आदेश जारी हुआ है।फर्जी तरीके से मेरा नाम लेकर अगर कोई पेड़ कटवा रहा है तो जाँच करवाकर उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
एसओ छपिया शैलेश सिंह ने बताया कि प्रधानपति विनोद मोदनवाल के खिलाफ तहरीर मिली है।आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ