Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:कृष्ण का दर्शन प्राणी को सन्मार्ग पर बढ़ने का कराता है तत्व बोध:आचार्य मोहित


लालगंज प्रतापगढ़। क्षेत्र के बेलहा स्थित जगदीश्वर नाथ धाम मे हो रही भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी दिखी। भगवान शिव के जलाभिषेक व दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रवाहमान कथा को आगे बढ़ाते हुये श्रीधाम वृंदावन के कथाव्यास आचार्य मोहित पाण्डेय ने कहा कि भगवान सच्चिदानंद कृष्ण के नाम का संकीर्तन जिस भी धरती पर गूंजा करता है, उस क्षेत्र विशेष की समूची वसुंधरा पुण्य लाभ का केंद्र बन जाया करती है। आचार्य मोहित जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने संपूर्ण मानव सभ्यता को अपने तत्व एवं ज्ञान के दर्शन से सत्य के सन्मार्ग पर आगे बढ़ने का बोध कराया। आचार्य श्री पाण्डेय ने कहा कि कलयुग मे मनुष्य को सदैव भगवान के श्रीचरणों मे बैठकर भजन और संकीर्तन से अपने जीवन को फलदायी बनाना चाहिये। उन्होनें कहा कि यदि मनुष्य हर पल भगवान की साधना एवं अपने आचरण के प्रति तप मे रहे तो उसे एक भी पल कष्ट का भागी नहीं होना पड़ता। किंतु जब मनुष्य लोभ तथा ईष्र्या से ग्रसित हुआ करता है और वह भटकाव के चलते कर्तव्य से विमुख हो जाता है तभी न केवल स्वयं उसके बल्कि संपूर्ण परिवार को अथह विपत्तियों का भागीदार होना पड़ता है। कथा का संयोजन समाजसेवी लालदेव सिंह एवं सुषमा सिंह ने किया। सह संयोजक अमित प्रताप सिंह, पंकज एवं प्रवीन सिंह ने आचार्य का रोली चंदन से श्री अभिषेक किया। आदित्य सिंह ने श्रद्धालुओं को महाप्रसाद ग्रहण कराया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख गोविंद सिंह, रविदेव सिंह, चंद्रपाल सिंह, प्रदीप सिंह, आचार्य राजेश मिश्र, ऊधम सिंह, अतुल सिंह आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे