Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा :इस हाल में आखिर कहाँ जाए ..? दांव पर लग जाती है इज्जत


डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज  (गोण्डा ):- वजीरगंज कस्बे में आधी आबादी के लिए शौचालय का कोई इंतजाम नहीं है। जोकि एक सभ्य समाज के लिए काफी चौंकाने वाला तथ्य है। ग्रामीण क्षेत्र से बाजार आने वाली महिलाओं को इसके लिए कभी-कभी अपनी इज्जत दांव पर लगानी होती है। बावजूद इसके ब्लॉक प्रशासन बेखबर बना हुआ है।
रोजाना इलाज, खरीदारी के लिए तमाम महिलाएं ग्रामीण इलाकों से आती हैं। जिनको पूरा-पूरा दिन बाजार में व्यतीत करना पड़ता है। आठ से दस घंटे बाजार में रहने पर शौचालय की जरूरत पड़ना लाजिमी है। लेकिन वजीरगंज बाजार  में एक भी महिला शौचालय नहीं है। परिवार के लोगों के साथ बाइक से आने वाली महिलाओं को शौचालय के लिए बाजार से बाहर जाना होता है।
जबकि अन्य महिलाएं कभी-कभी शौच के लिए इज्जत दांव पर लगाने को मजबूर होती हैं। ब्लॉक प्रशासन पूरे बाजार में कहीं भी महिलाओं के लिए शौचालय का इंतजाम नहीं कर सका है। समाज में बराबर का हक रखने वाली महिलाओं के लिए बाजार में एक भी शौचालय क्यों नहीं है? दरअसल, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। अलबत्ता, इस समस्या से इत्तफाक सभी रखते हैं। मगर कभी किसी ने इसके लिए आवाज उठाना लाजिमी नहीं समझा। यह जरूर है कि पूरे इलाके में विकास का ढिंढोरा पीटा जाता है।
व्यापारी नेता हरीश भारती की मानें तो बाजार में एक भी महिला शौचालय नहीं है। ऐसे में बाजार आने वाली महिलाओं को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं व्यापारी नेता जगदम्मा राना कहते हैं कि इसके लिए कई बार कहा गया। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को इसके लिए बहुत मुश्किल होती है। मगर ब्लॉक प्रशासन इसके लिए कभी गंभीर नजर नहीं आया। 

लगातार दो बार से महिलाएं हैं ब्लाक प्रमुख

कितनी हैरत की बात है कि विगत दो बार से ब्लॉक प्नमुख पद पर महिलाएं ही रही। पहले संगीता सोनी  फिर माण्डवी सिंह। महिला ब्लॉक प्रमुख होने के बावजूद वह महिलाओं की इस गंभीर समस्या से वाकिफ नहीं हो सकी। और न हीउनके लिए शौचालय का प्रबंध बाजार  में कर सकी।

बोले बीडीओ :-शौचालय भी बनवाए जाएंगे।

शौचालय की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी। -  
                                 शिवाकांत मिश्र
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे