Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक सम्पन्न


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक में महासभा को प्रभावी बनाने के लिये संगठन का विस्तार कर पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण किया गया।
महासभा के राष्ट्रीय सचिव मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ ने मुख्य अतिथि के रूप मंें बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि रचना और संघर्ष के लिये सशक्त संगठन का होना आवश्यक है। उन्होने राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मोर्चे पर एकजुटता के साथ ही चरणबद्ध प्रयास पर जोर दिया। सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने कहा कि निश्चित रूप से नव मनोनीत पदाधिकारी दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
जिला कार्यकारिणी के विस्तार में डा. नवीन श्रीवास्तव संरक्षक, महेश श्रीवास्तव, शिवपूजन श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, दीप आनन्द श्रीवास्तव ‘नवीन’ उपाध्यक्ष, शेष नारायण लाल श्रीवास्तव, जगदीश चन्द्र लाल श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव,  कैलाश मोहन श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव,  रवि श्रीवास्तव सचिव, आशीष श्रीवास्तव संगठन सचिव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया। 
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण वर्मा, अंकुर वर्मा, डा. अनिल श्रीवास्तव, डा. अभिषेक श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव,  रंजीत श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, राज श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, कौशल किशोर श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, डा. दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, रघुनाथ लाल श्रीवास्तव, हरिभजन लाल श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, गोविन्द श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, राम विहारी लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे