Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:बजाज चीनी मिल की तानाशाही पर भड़के किसानों ने मिल गेट पर धरना -प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन


मांगों का शीघ्र निस्तारण न होने पर मिल गेट पर ताला जड़ने की दी चेतावनी
 पुलिस छावनी बना रहा धरनास्थल, क्यूआरटी व पीएसी के साथ ही आठ थानों की पुलिस रही तैनात 
ए. आर. उस्मानी 

गोण्डा। बजाज चीनी मिल कुंदरखी की तानाशाही को लेकर क्षेत्रीय गन्ना किसानों में उबाल बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्बू सिंह विशेन के नेतृत्व में हजारों की तादाद में किसानों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को अपनी मांगों का पुलिंदा सौंपा। वहीं शनिवार को मिल गेट पर क्षेत्र के किसानों ने बजाज मिल प्रशासन की हिटलरशाही एवं उत्पीड़नात्मक रवैये को लेकर मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रधान सुशील शुक्ला ने किया। 

       धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधान ने कहा कि बजाज शुगर मिल कुंदरखी पेराई सत्र 2016 - 17 का बकाया भुगतान अभी तक नहीं किया। प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित साप्ताहिक भुगतान का भी मिल प्रशासन अनुपालन नहीं कर रहा है, जबकि जनपद में संचालित बलरामपुर शुगर यूनिट द्वारा किसानों को साप्ताहिक भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्या वजह है कि बजाज चीनी मिल साप्ताहिक भुगतान करने में हाथ खड़ा कर रही है? 
तहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपते प्रधान
      सभा में सत्य प्रकाश मिश्र ने मिल द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 4 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल है। क्षेत्रीय जनता व्यापक और घातक बीमारियों का सामना कर रही है लेकिन बजाज मिल प्रशासन गूंगा बहरा बना हुआ है। प्रशासन भी कानों में तेल डाले कुंभकर्णी नींद सो रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मिल प्रशासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण यंत्र नहीं लगाया गया तो क्षेत्र की जनता बड़े पैमाने पर जनांदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी मिल व जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह पर किसानों के शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को कैलेंडर के अनुसार पर्ची नहीं उपलब्ध करायी जा रही है। पर्ची की जगह गन्ना माफियाओं को टोकन देकर उनके द्वारा किसानों से औने-पौने दामों में लिए गए गन्ने की खरीददारी की जाती है। इकाई प्रमुख पीएन सिंह की गन्ना माफियाओं से बडे़ स्तर पर साठगांठ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मिल गेट के किसानों के साथ ही आवंटित क्षेत्र के किसानों को तत्काल पर्ची नहीं मुहैया करायी गयी तो मिल प्रशासन की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। 
       सभा को प्रधान दिलीप मिश्रा, चंद्रभान शर्मा, कमरू, सुधीर शुक्ला, राजेंद्र यादव, ननकऊ प्रधान, अमित तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर किसानों की समस्याओं से सम्बंधित मुख्यमंत्री को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार गोंडा को सौंपा गया। मांगों से 
       द्वारा गन्ना किसानों का किए जा रहे शोषण व अन्य समस्याओं को लेकर शनिवार को क्षेत्र के किसानों द्वारा मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों की समस्याओं से सम्बंधित मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। 
       इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा क्यूआरटी, पीएसी के साथ ही मोतीगंज, वजीरगंज, छपिया, धानेपुर, देहात कोतवाली, खरगूपुर, उमरी बेगमगंज व तरबगंज थानों की पुलिस लगाई गई थी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे