Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:राष्टीय लोक अदालत में 3744 वादों का हुआ निस्तारण


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । जनपद न्यायलय प्रांगण में शनिवार को  राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई । उक्त लोक अदालत में कुल 3744 वादों का निस्तारण किया गया । जिसमें 2378 फौजदारी वाद, 10 एनआईएक्ट के वाद,  11 मोटर दुर्घटना वाद, 3 वैवाहिक वाद, 129 सिविल वाद, 420 बैंक ऋण वाद एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 793 वाद का निस्तारण किया गया । फौजदारी वादों में  743255 रुपए का अर्थदंड वसूल किया गया, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में 3030892 का प्रतिकर दिलाया गया । उत्तराधिकार वादों में 1083 9967 रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया । बैंक वादों में 26723891 रुपए का समझौता पत्र जारी हुआ । उक्त लोक अदालत में न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण तथा कर्मचारीगणों का सहयोग सराहनीय रहा ।उक्त जानकारी सिविल जज सीडि / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास वर्मा  के माध्यम से प्रेस को जारी विज्ञाप्ति में दी गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे