मिशन हॉस्पिटल में छात्र ,छात्राओं ने मरीजो में वितरण किया फल
शिवेश शुक्ला
बरेली । दूसरों के प्रति नि:स्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र है। नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा से किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है।उक्त बाते पं• शिवांग पाण्डेय ने शनिवार को मिशन हॉस्पिटल में इंवेर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्रो द्वारा मरीजो को फल वितरण कार्यक्रम के दौरान कही । श्री पाण्डेय ने कहा कि इंवर्टिस यूनिवर्सिटी में हमे सिर्फ पढ़ाई ही नही बल्कि सेवा भाव के लिए भी प्रेरित करती है और पढ़ाई के साथ साथ समाज के लिए भी हमे अपना सहयोग देते रहना चाहिए । इस मौके अमित द्विवेदी ने कहा कि सेवारत व्यक्ति सर्वप्रथम अपने, फिर अपने सहकर्मियों व अपने सेवायोजक के प्रति ईमानदार हो। इन स्तरों पर सेवा भाव में आई कमी मनुष्य को धीरे-धीरे पतन की ओर ले जाती है। ज्योति ने कहा कि सेवा भाव ही मनुष्य की पहचान बनाती है और उसकी मेहनत चमकाती है। सेवाभाव हमारे लिए आत्मसंतोष का वाहक ही नहीं बनता बल्कि संपर्क में आने वाले लोगों के बीच भी अच्छाई के संदेश को स्वत: उजागर करते हुए समाज को नई दिशा व दशा देने का काम करता है। इस दौरान सोनू,गौरांग,जसदीप, सुमेरा ने मिलकर मिशन हॉस्पिटल बरेली में मरीजो को फल और बिस्किट का वितरित किया, साथ सभी मरीजो के शीर्घ स्वस्थ हो जाने की कामना की ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ