खुर्शीद खान
सुल्तानपुर। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल ने सैण्टफिक एण्ड क्रियेटिविटीद कार्यक्रम के अंतर्गत साइंस मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चो की प्रतिभाओ का प्रदर्शन हुआ. बच्चो के द्वारा प्रस्तुत कल्पना की दुनिया, पर्यावरण प्रदुषण के प्रति सुझाव, कूलर की थीम सहित विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान के अनेक माडलो ने अभिभावकों का दिल जीत लिया।
बच्चों के अन्दर छुपी प्रतिभा को निखारने हेतु आयोजन
सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल समय-समय पर बच्चों के अन्दर छुपी प्रतिभा को निखारने हेतु तरह-तरह के आयोजन करता रहता है। आज भी जयपुरिया के बच्चों ने सैन्टफिक एवं क्रियेटिव क्रिया-कलाप द्वारा तरह-तरह के माॅडल्स एवं कलात्मक कार्य प्रस्तुत किए । इसका शुभारम्भ प्रबन्धक सुधीर अग्रवाल ने रिवन काटकर किया । तदुपरांत किण्डर गार्डेन के छात्रों ने ‘‘ एअर एव्री वेयर‘‘ एवं समुद्री जीवन पर माॅडल्स प्रस्तुत किए और उनके विषय में तरह-तरह के रहस्यों से भरी जानकारियाॅं दीं तथा कक्षा 1 से 7वीं तक के छात्र-छात्राओं ने सभी विषयों से रोचक तथ्यों पर माॅडल्स झाॅंकिया तथा चित्र प्रदर्शित किए। जिसमें छात्रा इशिका सिंह ने अदृश्य इंक, रायदा ने कैरीबैग कूलर, युवराज और वैभव ने ब्लू ट्यूब स्पीकर, रेन वाटर हारवेस्टिंग,हर्षवर्धन ने मोसन आॅफ द अर्थ रिचा सिंह ने फण्डामेण्टल राइट्स, प्लास्टिक प्रदूषण, देवांजन और आयुष ने गणतीय ज्ञान से भरा मस्तिष्क खेल द्वारा महीनों के नाम काजल एवं आरूषी ने संज्ञा,लिंग,कारक, तथा आयुष ने डाॅ. अब्दुल कलाम एवं मदर टेरेसा के सुन्दर एवं आकर्षक माॅडल्स प्रस्तुत किए और वहीं पर
जादुई दुनिया का मॅाडल ने लोगो को किया आकर्षित
जादुई दुनिया का मॅाडल छात्रा विदुषी,रायदा, इशिका एवं प्रिया ने प्रस्तुत करके लोगों का मन आकर्षित किया तथा छात्रा आयुषी औ्रर अंशिका ने प्लास्टिक प्रदूषण के विषय में उसके हानिकारक प्रभाव तथा पुनःनिर्माण क्रिया को भलीभाॅति प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों नें भी छात्रों के कार्यो की सराहना की तथा उन्होनें अपने सपनों की दुनिया का चित्र भी बनाया। इसके साथ ही इस कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज जायसवाल ने अभिभावकों की उपस्थिति पर उनका अभिनन्दन एवं आभार दोनों प्रकट करते हुए छात्रों के मनोबल को इसी प्रकार बढ़ाने का आग्रह किया ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ